#kchbaatenmanki Love



लोग कहते हैं कि आज प्यार  का दिन है ।लेकिन जरा सोचिए अगर प्यार का  दिन बस एक हो तो दुनिया कैसे चलेगी  ये ढाई अक्षर का शब्द सारी दुनिया समेटे हुए है खुद में, फिर इसके लिए बस एक दिन

साल के सारे ही दिन प्यार के नाम हो तो कया दुनिया जयादा खुबसूरत नहीं हो जाएगी

वैसे तो इसे शब्दों में बाँधा नहीं जा सकता पर फिर भी कोशिश की है ।

बहुत विस्तृत है,
परिभाषा प्यार  की,
रहता है आस-पास,
मासूम सा,
मगरूर सा,
शराबों के सुरूर सा,
बहुत ऊंची है,
इसकी परवाज । 

दूरियों से, 
नजदीकियों से,
है इसका समबन्ध,
प्यार  है रिश्ते नातों का,
एक अनोखा संगम ।

विचित्र, मौन संवाद,
विफल, गहन अवसाद,
महकता गुलाब सा, 
दिलकश अंदाज सा,
प्यार है पवित्र,
भगवान की मूरत सा,
माँ की सूरत सा,
कीचड़ में कमल साा,
गंगा के पावन जल सा,
धरती के संबल सा,

मंदिर की घंटी साा,
मसजिद की अजान साा,

प्यार होता है चंचल,
बहते झरने सा,
समंदर सा गहरा,
सोंधी मिट्टी की, खुशबु सा 
बारिश की बूंदों सा
इन्द्रधनुषी रंगों साा,
सावन की बयार सा,
इत्र की खुशबु साा,
फूलों की फुहार सा, 

प्यार सिर्फ,
शब्द मात्र ही नहीं,
खुबसूरत यौवन सा,
हरियाले वन सा, 
सुन्दर जीवन सा, 
विस्तृत आकाश सा, 
अलौकिक प्रकाश सा,


बहुत विस्तृत है, 
परिभाषा प्यार की 
किसी एक शब्द मे, 
कैसे परिभाषित कर सकूँगी,

जीने को इसमें,
तो एक लम्हा, 
भी बहुत है 
मर मर  कर, 
बिताने को,
सदियाँ भी कम है,

प्यार  हमारी, आत्मा है
दिलों मे बसता है, 
आंसुओं में,
मुस्कुराता है, 
होंठों में, 
गुनगुनाता है, 

बहुत विस्तृत है,
परिभाषा प्यार  की,
इसमें सुकून भी है,
और जुनून भी, 
इसमें लगन भी है,
और जलन भी, 
इसमें त्याग भी है,
और आग भी,
एक  क्षणिक उन्माद,


कभी बहुत खुबसूरत, 
कभी बदसूरत है,
जैसा भी है, 
हर रूप में,
हर रिश्ते में, 
प्यार जीने की, 
बड़ी जरूरत है ।

बिना इसके,
जिंदगी बेरंग है,
दुआ करूंगी दोस्तों,
सबकी जिंदगी,
में भरपूर प्यार रहे,
और आज इस,
प्यार के दिन,
जैसी ही खुशियाँ, 
आपके जीवन,
में हर दिन,
हर पल,
बेहद और,
बेशुमार रहे।













Comments

  1. Bahut shandar. . . Jazbaat ko lafzo me piro k khubsurti se pesh krna bahut bada hunar hai. Or aap is hunar me mahir hain. Dil ko chu jati hain apki har peshkash. Keep writing.

    ReplyDelete

Post a Comment