#Kchbaatenmanki औरत


Hello dosto, aaj kai dino baad aap sb se mukhatib hui hoon, kaise hai aap sb ? 😊😊
Women's week chal raha hai ..Maine bi hm sb ko dedicate ki hai ye poem to women's to us .. bahut muskil se muskil halato main bi khud ko sambhalne ka hunar hai hm sab main .. Main ye ni kehti ki sirf aurat hi se duniya hai .. Aadmi or aurat dono barabar se duniya ko chalate hai ..

Ek doosre k bina vajood ni kisi ka, Pr jis tarah ka hmaara samaj hai "Male dominating,"aise samaj main aurat ko bahut neecha darja diya jata raha hai, Jbki haqiqat main sirf aadmi se sansaar ni chal sakta, to kuo na aurat ko bi uske hisse ka samman mile, use sirf ek sajawat ki chij na samjha jaye, Hr mayno mai wo purush se kanhi jyada hi hai km nahi ....Thanks 💜💜


#Mypoems ❤ celebrating women's  week ..

ये दिन भी बीत जाएंगें
 एक दिन और नया सवेरा होगा
 तु जो भी चाहेगी फिर
 एक दिन वो तेरा होगा

 जितना बुलंद हौसले
उतनी उंची उड़ान
 दिन वो दूर नहीं फिर
 सपने महज सपने नहीं रहेंगें
 हकीकत में हर खवाब
 तेरा पूरा होगा

 तु कमज़ोर नहीं है
शक्ति का स्वरूप है
तु ही दुर्गा तु ही काली का रूप है
 तुझसे जीवन है तुझसे ही बंधन है
 तुम्हारे बिना कया सृष्टि का होना संभव है

 तुम अग्नि हो जल भी तुम्ही हो
 पृथ्वी तुम ही हो
चमकते हुए सुरज की लाली तुम्ही हो
चँदा की चाँदनी हो अम्बर की घटा तुम हो
सागर के अस्तित्व की कहानी तुमही हो

 निर्मल हो, निर्भय भी हो
 आज भी हो कल भी हो
तुम बिन ये दुनिया दुनिया नहीं होती
 प्रकृति की अनुपम सुन्दरता तुम ही हो

अदभुत हो, अविजित हो
तुम माँ हो, तुम बहन हो
तुम बहु हो, बेटी भी तुम हो
 तुम पत्नी हो, प्रेयसी भी तुम हो

 तुम्हे बनाते हुए न जाने
कितने फूलों के रंग मिलायें होगें
 कितने इत्रों की खुशबु डाली होगी
कहाँ से इतना प्यार लाया होगा

नदियों से जुनून लिया होगा
पर्वतों से धैर्य,
आसमां से ऊचाईयां ली होगी
धरती से संयम
खुश तो बहुत वो उपर वाला भी हुआ होगा
 तुमको बना कर

अपने आप पर इठलाया होगा।
 खुब जश्न मना होगा जन्नत में भी
 जिस दिन उसने औरत
 जैसी नायाब कृति को बनाया होगा !!!!

Comments

Post a Comment